न्यू छत्तीसगढ़ स्कूल कुकराचुंदा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा
सिमगा _ न्यू छत्तीसगढ़ स्कूल कुकराचुंदा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य संतोष साहू ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ तथा उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
समारोह में तिरीथ साहू, संतोष साहू, कोमल पाल, शंकर लाल रात्रे, बादल कोसले, शिवकुमार रजक, राजेश साहू, नोहर पाल, चरण वर्मा, सुधन साहू, नितेश पाल, मोतीलाल साहू, बिहारी लाल साहू, राजेश साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से शिक्षक आंचल पाल, कुसुम साहू, दुर्गा यदु, प्रधान पाठिका अखिलेश्वरी शुक्ला एवं संचालक प्रमोद शुक्ला सहित समस्त विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को व्यसन एवं नशे से दूर रहने तथा देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान युवा ही मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयघोष के साथ सम्पन्न हुआ।


















