Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

14/08/2026

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

Spread the love

 

कुड़ेकेला। घर पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। बर्रा से डोंगाभोना लौट रहे 63 वर्षीय जगरसाय राठिया की स्कूटी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, जगरसाय राठिया स्कूटी से अपने घर डोंगाभोना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर निकलने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलते ही छाल पुलिस सक्रिय हुई और आसपास घेराबंदी कर दुर्घटनाकारित ट्रक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

 

हादसे के बाद शोकाकुल परिवार को प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराई गई। तहसीलदार द्वारा मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

 

फिलहाल छाल पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।


Spread the love