12/11/2026

रायगढ़: ग्राम कलमी में 105 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

IMG-20261112-WA0024
Spread the love

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम कलमी में छापेमारी कर 105 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 11 नवंबर 2026 को कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलमी निवासी सुशांतो डहरिया अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए रखा हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान सुशांतो डहरिया पिता भगवानों डहरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कलमी के रूप में हुई।

पुलिस ने जब शराब के संबंध में पूछताछ की तो आरोपी ने अपने घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखे गए सात प्लास्टिक डिब्बे पेश किए। प्रत्येक डिब्बे में 15 लीटर के हिसाब से कुल 105 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक बंशी रात्रे, मनोज कुमार यादव एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है तथा बताया है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

आवाम की आवाज़ न्यूज़जनता की आवाज़, सच की पहचान।


Spread the love

You may have missed