Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

29/09/2026

58 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एरियर्स का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा…

Spread the love

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, बकाया राशि के भुगतान की रखी मांग

 

रायपुर/सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 58 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित वेतन एरियर्स का मामला अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंच गया है। कर्मचारियों की बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी।

 

बताया गया है कि जिले में कार्यरत 58 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियमित वेतनमान से संबंधित वर्ष 2016 से 2021 तक की एरियर्स राशि का भुगतान अब तक लंबित है। कर्मचारियों की ओर से बकाया राशि के साथ ब्याज सहित भुगतान किए जाने की मांग की जा रही है।

 

हाईकोर्ट के आदेश का भी दिया गया हवाला

 

मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा 6 मई 2026 को पारित आदेश का भी उल्लेख किया गया। न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत लंबित अभ्यावेदन पर चार माह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, न्यायालय के आदेश में सीधे एरियर्स भुगतान करने का निर्देश नहीं दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान कर्मचारियों की लंबित मांग, एरियर्स भुगतान से जुड़े तथ्यों और अब तक हुई कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। मामले पर हुई सकारात्मक चर्चा के बाद कर्मचारियों को अपने लंबे समय से लंबित प्रकरण के निराकरण की उम्मीद जगी है।

 

इस दौरान छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार चौहान तथा भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति सदस्य रामगुलाल साहू भी मौजूद रहे।

 

कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित एरियर्स का भुगतान उनके लिए महत्वपूर्ण विषय है। मुख्यमंत्री स्तर पर मामला पहुंचने के बाद अब संबंधित विभाग से इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई और निर्णय की उम्मीद की जा रही है।


Spread the love