CG में होगी बिजली कंपनी की सबसे बड़ी भर्ती 1235पदों पर होगी नियुक्त युवाओ के लिए पढ़िए पूरी ख़बर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कर रहे सरकारी नौकरी की तैयारी युवाओं के लिए सामने आए है बड़ी खबर राज्य की बिजली कंपनियों में बड़ी पैमानों पर भर्ती की प्रकिया शुरु होने जा रही हैं। आप को बता दे कि छत्तीसगढ़ के स्टेट पावर कंपनीज के आने वाले अंतर्गत जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन के अलग अलग पदों के लिए सरकारी नौकरी भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी कर दी गई है। पूरी प्रकिया के तहत 1235 पदों पर योग्य अभ्यर्थियो को नियुक्ति की जाएगी।
बताया गया है कि भर्ती में तकनीकी से लेकर गैर-तकनीकी और विभिन्न विभागों से जुड़े पद शामिल हैं। इनमें सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं फायर स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग से जुड़े पद शामिल हैं। ऐसे में अलग-अलग योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन का अवसर उपलब्ध होगा।
अलग-अलग बिजली कंपनियों में इतने पद
भर्ती के प्रस्तावित पदों को बिजली कंपनियों के अनुसार भी बांटा गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547 पद, जबकि स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पद रखे गए हैं। इसके अलावा तीनों बिजली कंपनियों के कॉमन कैडर में 177 पद और स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पद शामिल हैं।
कुल 1235 पदों में अलग-अलग श्रेणियों के पद भी शामिल हैं। इनमें द्वितीय वर्ग के 189 पद, तृतीय वर्ग के 711 पद और चतुर्थ वर्ग के 335 पद बताए गए हैं। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के लिए प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन की जानकारी कहां मिलेगी?
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदवार योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग की ओर से भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी देख सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिजली व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
इस भर्ती को प्रदेश की बिजली व्यवस्था के विस्तार और मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति पहुंचाने के लिए तकनीकी एवं मैदानी कर्मचारियों की आवश्यकता बनी हुई है।
ऐसे में 1235 पदों पर प्रस्तावित भर्ती न सिर्फ नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अवसर लेकर आई है, बल्कि बिजली कंपनियों की कार्यक्षमता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता संबंधी शर्तों की पुष्टि केवल आधिकारिक विज्ञापन से ही करें।
















