रायगढ़ जिले में SIS ग्रुप का विशेष भर्ती अभियान, सुरक्षा जवान सहित 800 पदों पर होगी भर्ती; 9 विकासखंडों में लगेंगे कैंप

Oplus_131072
रायगढ़। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस (SIS) ग्रुप द्वारा विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत रायगढ़ के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में भर्ती एवं रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं GTO अधिकारी के कुल 800 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। शिविर में इच्छुक अभ्यर्थी शामिल होकर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
– सुरक्षा जवान (पुरुष): 700 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या फेल, आयु 19 से 40 वर्ष।
– सुरक्षा सुपरवाइजर (पुरुष): 50 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आयु 21 से 35 वर्ष।
– GTO अधिकारी: 50 पद, स्नातक योग्यता (NCC के लिए छूट), आयु 21 से 35 वर्ष।
भर्ती के लिए निर्धारित तिथियां एवं स्थान
जिला पंचायत द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2026 एवं 2027 में भर्ती शिविरों की तिथियां इस प्रकार हैं—
विकासखंड| नवंबर 2026| जनवरी 2027
धरमजयगढ़| 10 एवं 11 नवंबर| 06 जनवरी
लैलूंगा| 12 एवं 13 नवंबर| 07 जनवरी
घरघोड़ा| 14 एवं 16 नवंबर| 08 जनवरी
तमनार| 17 एवं 18 नवंबर| 09 जनवरी
खरसिया| 19 एवं 20 नवंबर| 11 जनवरी
पुसौर| 23 एवं 24 नवंबर| 12 जनवरी
रायगढ़| 25 एवं 26 नवंबर| 13 जनवरी
प्रशिक्षण के बाद मिलेगा वेतन
विज्ञापन के अनुसार प्रशिक्षण के बाद सुरक्षा जवान को 16,000 से 26,000 रुपये, सुरक्षा सुपरवाइजर को 18,000 से 27,000 रुपये तथा GTO अधिकारी को 30,000 से 35,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा वार्षिक वेतन वृद्धि, बोनस, मेडिकल सुविधा, इंश्योरेंस, सरकारी पेंशन, ग्रेच्युटी एवं बच्चों की पढ़ाई जैसी सुविधाएं भी बताई गई हैं।
भर्ती शिविर का समय एवं आवश्यक दस्तावेज
भर्ती शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये पंजीयन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा तथा उसकी रसीद प्रशिक्षण केंद्र में प्रस्तुत करनी होगी।
अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं-बारहवीं की अंकसूची, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने होंगे। अन्य विकासखंडों के अभ्यर्थी भी भर्ती शिविर में शामिल हो सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं संपर्क:
वेबसाइट: http://www.sisindia.com
मोबाइल नंबर: 8839534737, 7004623515, 9301350757
भर्ती एवं प्रशिक्षण केंद्र: क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, डोडकाचौरा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।
जिला पंचायत रायगढ़ ने संबंधित अधिकारियों को भर्ती शिविर के आयोजन का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को इस रोजगार अभियान का लाभ मिल सके।



















