Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

14/07/2026

चक्रधर नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी रायगढ़, कोरबा, शक्ति, और ओडिशा तक फैला था नेटवर्क क़रीब 9 लाख का मोटरसाइकिल जब्त साथ ही 5आरोपी गिरफ्तार 2आरोपी फ़रार पढ़े पूरी ख़बर ….

Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की शुरुआत कमला नेहरू गार्डन के सामने से चोरी हुई एक हीरो स्प्लेंडर बाइक की जांच से हुई। मुखबिर की सूचना पर मेडिकल कॉलेज रोड क्षेत्र में दो संदिग्ध युवकों को चोरी की बाइक बेचने की फिराक में पकड़ा गया। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह रायगढ़ के अलावा कोरबा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर खासतौर पर हीरो स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स जैसी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर दूसरे जिलों और राज्यों में बेचने की तैयारी की जाती थी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 21 चोरी की बाइक बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के कुछ सदस्यों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मामले में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा तथा चक्रधरनगर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

आवाम की आवाज़ न्यूज़
सच के साथ, जनता की आवाज़।


Spread the love