Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/07/2026

सारंगढ़ जिला पंचायत में सेवा सेतु पोर्टल का प्रतीक्षण सम्पन्न पढ़े पूरी ख़बर …

Spread the love

 

सारंगढ-बिलाईगढ़, /जिला पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल पर प्रारंभ की गई नवीन सेवाओं के संबंध में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान इन सभी सेवाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं सेवा संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी जिले के समस्त सेवा सेतु प्रबंधक को प्रदान की गई।

 

इस प्रशिक्षण में जिन नवीन कार्यों की जानकारी दी गई उनमें नया व्यापार अनुज्ञप्ति (न्यू ट्रेड लाइसेंस), नवीन अन्त्योदय राशनकार्ड, प्राथमिकता राशनकार्ड, निराश्रित (एकल) राशनकार्ड, निःशक्तजन राशनकार्ड हेतु आवेदन,

अन्त्योदय राशनकार्ड, प्राथमिकता राशनकार्ड, निराश्रित (एकल) राशनकार्ड, निःशक्तजन राशनकार्ड एवं सामान्य राशनकार्ड में सदस्य जोड़ने हेतु आवेदन, अन्त्योदय राशनकार्ड, प्राथमिकता राशनकार्ड, निराश्रित (एकल) राशनकार्ड, निःशक्तजन राशनकार्ड एवं सामान्य राशनकार्ड से सदस्य विलोपन, एपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन, विवाह प्रमाण पत्र, आवश्यक साफ सफाई व्यवस्था (ग्रामीण क्षेत्र) शामिल था।


Spread the love

Read More News