खाचरौद नगर परिषद के साधारण सम्मलेन का हुआ आयोजन…

आवाम की आवाज / खाचरोद / कमलेश पाटीदार
खाचरौद। नगर पालिका परिषद की साधारण बैठक का आयोजन सोमवार को दोपहर नगर पालिका मे हुआ । बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा ने की।
बैठक में चार प्रमुख विषयों पर विचार एवं निर्णय किए गए:
1. *शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण*: लुणावत पेट्रोल पम्प के सामने प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्राप्त निविदा दरों की सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
2. *नगर पालिका प्रांगण*: प्रथम तल पर दुकानों के निर्माण के लिए आई निविदा दरों की सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
3. *सड़क चौड़ीकरण*: विशेष निधि अंतर्गत सड़कों के चौड़ीकरण कार्य की सड़क निर्माण निविदा दर पर उपस्थित भाजपा पार्षद गोदावरी बम्बोरिया, आरती पण्ड्या एवं सूर्यप्रकाश शर्मा द्वारा सहमति प्रदान की गई शेष उपस्थित समस्त पार्षदों द्वारा अस्वीकृति प्रदान की गई। इस कारण उक्त प्रस्ताव बहुमत के आधार पर स्वीकृत नही हो पाया।
4. *डोल ग्यारस पर्व*: डोल ग्यारस पर्व-2026 मनाए जाने तथा भेंट वितरित किए जाने हेतु समिति बनाकर भेंट सामग्री पर विचार कर वितरित करने हेतु सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
5. राजस्व वसूली शिविर के अंतर्गत संपत्तिकर एवं जल उपभोक्ता प्रभार की अग्रिम राशि दिनांक 31 अगस्त 2026 तक जमा किये जाने पर विशेष छूट प्रदान करने की भी सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष भरावा ने बताया कि नागदा रोड़ पर एवं नगर पालिका की दुकानों के प्रथम तल पर दुकानों के निर्माण होने से नगर के बेरोजगार को रोजगार प्राप्त होगा। साथ ही 31 अगस्त 2026 तक कर जमा करने पर नागरिको को विशेष 5 प्रतिशत छूट प्रदान की जावेगी।
बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, रेखा राजेन्द्र धाकड़, दशरथ वाकतरिया, पूजा राहुल मेहता, गोदावरी राहुल बम्बोरिया, कविता संजय नंदेड़ा, चन्दा बाबू नागर, प्रकाश डाबी, नारायण मंडावलिया, आरती राजेन्द्रसिंह पण्ड्या, सूर्यप्रकाश शर्मा, रजनी लखन गौहर सहित निकाय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।















