सावधान रहें: प्रतापगंज मोहल्ले में पागल कुत्ते का आतंक…

प्रतापगंज मोहल्ले में एक पागल कुत्ते के घूमने और लोगों को काटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने अब तक करीब 45 लोगों को काट लिया है, जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों से अपील है कि बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न भेजें और कुत्ते से दूरी बनाए रखें। अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
यदि किसी व्यक्ति को कुत्ते ने काटा है, तो घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोकर बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल/स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सलाह लेंll 
सावधान रहें, सुरक्षित रहें।



















