Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/09/2026

CG बिलासपुर में साइबर ठगी रकम धूमने के लिए खाते में देने का आरोप वाले 2आरोपी गिरफ्तार …….

Spread the love

 

बिलासपुर। साइबर अपराधियों तक ठगी की रकम पहुंचाने के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने के मामले में रेंज साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन से अमृत लाल जाट और राहुल जाट (35) को पकड़ा है।

जांच में पुलिस को ऐसे बैंक खातों के इस्तेमाल की जानकारी मिली, जिन्हें कथित तौर पर कमीशन के बदले साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया जाता था। इन खातों में ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम जमा होने के बाद उसे अलग-अलग खातों में भेजे जाने की बात सामने आई है।

मामले की शुरुआत छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा के एक खाते में हुई असामान्य वित्तीय गतिविधियों की जांच से हुई। पुलिस के मुताबिक, संबंधित खाते में करीब एक महीने के दौरान 12 से 15 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए।

इसके बाद पुलिस टीम ने बैंक से संबंधित दस्तावेजों, KYC में दर्ज जानकारी, मोबाइल नंबरों और तकनीकी इनपुट की मदद से खाते के पीछे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई। जांच आगे बढ़ने पर संदेह उज्जैन निवासी दोनों आरोपियों तक पहुंचा।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले साइबर अपराधी कौन हैं और इस नेटवर्क में कितने अन्य लोग जुड़े हुए हैं।

रेंज साइबर थाना पुलिस मामले में आरोपियों के बैंक खातों, पैसों के लेन-देन और उनसे जुड़े अन्य संदिग्धों की विस्तृत जांच कर रही है।

लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)


Spread the love