breking news: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार लात नाला हादसा में लापता दंपति के शव बरामद, पढ़े पूरी ख़बर …

सारंगढ़ बिलाईगढ़। लात नाला माधोपाली पुल में आई तेज़ धारा बहाव मे हुआ लापता दम्पति का लाश आखिरकार आपदा प्रबंधन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। आप को बता दे कि कई घंटों तक चले रेस्क्यू लगातार रेस्क्यू अभियान के बाद SDRF और DDRF, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम को सफलता मिली ।
लाश को पानी से बाहर निकलने के बाद आवश्यक पंचनामा कारवाही को पूरी की गई। और पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं। और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल हैं।
गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण उफान पर आए लातनाला में दम्पति बह गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया था। लगातार कई घंटों की तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।
प्रशासन ने बारिश के मौसम में उफनते नालों और पुलों को पार नहीं करने की अपील की है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)
















