Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/07/2026

250 फीट तक घसीटता रहा स्कॉर्पियो, रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई; आरोपी गिरफ्तार…

Spread the love

 

 

रायगढ़, 22 जुलाई। खरसिया क्षेत्र में हुए एक गंभीर सड़क हादसे में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई की है।

 

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई की शाम करीब 5:45 बजे खरसिया के राठौर चौक के पास 73 वर्षीय कैलाश गर्ग अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद वाहन कुछ दूरी तक आगे बढ़ता रहा, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खरसिया पुलिस ने जांच तेज की। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्कॉर्पियो चालक भीष्म कुमार यादव (34) को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया है। जांच के दौरान चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने से जुड़े साक्ष्य मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धारा भी जोड़ी गई।

 

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि सड़क पर लापरवाही और नशे में वाहन चलाना किसी की जान के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की है.


Spread the love