02/11/2026

दिल्ली कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, कल पूरे छत्तीसगढ़ में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और पुतला दहन…

WhatsApp-Image-2026-07-22-at-12.12.17-PM-780x470
Spread the love

रायपुर। दिल्ली में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार, कल सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करेंगे और दिल्ली की कार्रवाई के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे।

कांग्रेस का कहना है कि उसका आंदोलन केवल नेताओं की हिरासत तक सीमित नहीं है। पार्टी का आरोप है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों, कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है। इसी के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

पार्टी का कहना है कि जब तक छात्रों से जुड़े मामलों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती और उनकी मांगों पर सरकार स्पष्ट निर्णय नहीं लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।


Spread the love

You may have missed