Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/07/2026

जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने नव दम्पति शशि-जानकी सिदार के घर जाकर दिया आशीर्वाद…

Spread the love



लैलूंगा। युवा पत्रकार शशि सिदार एवं उनकी पत्नी जानकी सिदार को उनके नव दाम्पत्य जीवन की शुरुआत पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने उनके निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार 04 जुलाई को पोतरा निवासी युवा पत्रकार शशि सिदार के घर पहुंचे। उन्होंने नव विवाहित जोड़े शशि सिदार एवं उनके पत्नी जानकी को सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने कहा कि शशि सिदार क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उठाने का काम कर रहे हैं। आशा है कि वैवाहिक जीवन में प्रवेश के बाद भी वे इसी लगन से समाज सेवा करते रहेंगे। ईश्वर नव दम्पति को खुशहाल जीवन प्रदान करे।”

इस दौरान उपाध्यक्ष ने परिवारजनों से भी भेंट कर कुशलक्षेम जाना। नव दम्पति ने उपाध्यक्ष के घर पहुंचकर बधाई देने पर आभार व्यक्त किया।


Spread the love