सुशासन तिहार में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में तय हुई तिथियां
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 मई 2026।
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
यह अभियान 01 मई से 10 जून 2026 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में आम नागरिक अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे, जिससे त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
📍 ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर (समय: अपरान्ह 3 बजे से 6 बजे तक)
सारंगढ़ ब्लॉक
5 मई – उलखर
13 मई – फर्सवानी
18 मई – हरदी
21 मई – उच्चभीठी
28 मई – केडार
4 जून – कपरतुंगा
10 जून – गोडम
बिलाईगढ़ ब्लॉक
4 मई – धोबनी
8 मई – बलौदी
15 मई – गदहाभाटा
22 मई – धाराशिव
29 मई – खुरदरहा
5 जून – मडकड़ी
बरमकेला ब्लॉक
6 मई – बड़े नवापारा
14 मई – हिर्री
20 मई – कांदुरपाली
27 मई – भीखमपुरा
3 जून – झाल
🏙️ शहरी क्षेत्रों में शिविर
नगर पालिका परिषद सारंगढ़ – 13, 19 एवं 22 मई
नगर पंचायत बिलाईगढ़ – 6, 7 एवं 8 मई
सरसीवा – 7 मई
पवनी – 7 एवं 14 मई
सरिया – 14 एवं 20 मई
नगर पंचायत भटगांव – 5 मई
बरमकेला – 6, 7 एवं 8 मई
📢 प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।









