ट्रेलर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने करोड़ों की खेप पकड़ी…
जिला सक्ती : अवैध गांजा परिवहन में पुलिस की बड़ी सफलता, 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त
सक्ती, 18 जून 2026।
सक्ती पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रेलर वाहन सहित कुल लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, चौकी फगुरम एवं थाना डभरा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर टाटा सिगना ट्रेलर (RJ09GC 5216) को ग्राम बोडासागर के पास घेराबंदी कर रोका गया।
तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा 208.965 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान के अजमेर निवासी अर्पित सिंह सहित एक अपचारी बालक शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, ट्रेलर वाहन, मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री जब्त की है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी सुमीत गुप्ता तथा चौकी प्रभारी अनवर अली के नेतृत्व में लगभग 26 घंटे तक लगातार नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।









