Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

18/06/2026

कलेक्टर एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने किया ईवीएम का त्रैमासिक निरीक्षण

Spread the love

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पद्मिनी भोई साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, भाजपा से दिलीप साहू, कांग्रेस से राधेलाल जायसवाल, बसपा से देव कोसले व रमेश अनंत, आप पार्टी से नंदकुमार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी से विकास टंडन ने सारंगढ़ के कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित निर्वाचन वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी ईवीएम के रखरखाव, भवन में बारिश से सीपेज, सीसीटीवी कैमरा आदि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, लिपिक अविनाश सिदार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।


Spread the love