Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

02/05/2026

मई को सरिया में 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का भूमिपूजन

Spread the love


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 मई 2026।
क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरिया में 100 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल का भूमिपूजन 3 मई को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया परिसर में शाम 4 बजे आयोजित होगा।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, उपाध्यक्ष अजय नायक, सभापति सरिता नायक तथा जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष डॉ. विद्या चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।


यह नया अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा और स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करेगा।


Spread the love