Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/02/2026

बरेली के भोजीपुरा में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़: एक बदमाश के पैर में लगी गोली…

Spread the love

▪️ कांस्टेबल बाल-बाल बचा, घेराबंदी कर दो दबोचे

बरेली के भोजीपुरा पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से पकड़ा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में गौकशी के उपकरण और अवैध असलहे बरामद किए हैं।

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने झोंका फायर

थाना प्रभारी भोजीपुरा शनिवार रात पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ तस्कर गौकशी की फिराक में हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो करीब 2:10 बजे बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से चली एक गोली कांस्टेबल रिंकू के बाजू को छूते हुए निकल गई।

जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ 18 मुकदमों का अपराधी

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी राजू पुत्र अली जान कुरैशी (निवासी मोलागढ़) के बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। मौके से इकराम पुत्र छोटन को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस को राजू के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और अवैध छुरी मिली है। घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल राजू पर पहले से 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फरार साथियों की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग

पुलिस ने मौके से गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। यह गिरोह भोजीपुरा थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस का कहना है कि फरार बदमाशों की तलाश में जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।


Spread the love