Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/02/2026

नशे में कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, फुफेरे भाई ने ममेरे भाई पर झोंकी गोली, पैर में लगी गोली से युवक गंभीर…

Spread the love

▪️विवाद के बाद तानी गई तमंचे की नली, मौके पर मचा हड़कंप — पत्नी ने थाने में दी तहरीर, आरोपी फरार

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फरीदपुर क्षेत्र में शराब के नशे में हुई मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आपसी विवाद में फुफेरे भाई ने ममेरे भाई पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सीधे पैर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरीदपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक ही परिवार के सदस्य घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर फुफेरे भाई निखिल ने तमंचा निकालकर ममेरे भाई अनमोल पर गोली चला दी।

      गोली अनमोल के पैर में लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की।

    घटना के बाद आरोपी निखिल घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। घायल युवक की पत्नी ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग नशे की वजह से बढ़ते अपराधों पर सवाल उठा रहे हैं।


Spread the love