Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/02/2026

महाशिवरात्रि पर पुलिस का सख्त पहरा, अवैध असलहे के साथ दो शातिर गिरफ्तार…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध असलहों के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
        पहली कार्रवाई में थाना बारादरी पुलिस टीम ने 13/14 फरवरी की रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को 99 बीघा क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रितिक ठाकुर पुत्र गुरुपाल सिंह, निवासी आशुतोष मार्केट के पीछे, दुर्गा नगर, थाना बारादरी, जनपद बरेली (उम्र करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई। इस संबंध में थाना बारादरी पर मु0अ0सं0 181/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
        दूसरी कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी अवैध असलहे के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में विकास भवन के पीछे खंडहर की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से कासिम उर्फ आशु पुत्र हसनैन, निवासी कुमार टॉकीज के पीछे, आज़म नगर, थाना कोतवाली, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में थाना बारादरी पर मु0अ0सं0 180/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
       पुलिस पूछताछ में आरोपी कासिम उर्फ आशु ने बताया कि वह पूर्व में कई बार जेल जा चुका है तथा उसके विरुद्ध चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने अवैध तमंचा लोगों को डराने-धमकाने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य से अपने पास रखा हुआ था।
      दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में बरेली पुलिस की थाना बारादरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


Spread the love