Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

अंधेरे में रची जा रही थी लूट की साजिश, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया। पुलिस ने हथियारबंद गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो गांवों में व्यापारियों और बंद मकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, कार्रवाई के दौरान चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बीसलपुर रोड स्थित ग्राम सिमरा केशोपुर मढ़ी के पास एक बंद पड़े धान मिल के खंडहर में कुछ संदिग्ध लोग देर रात इकट्ठा होकर वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।

      गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाजीपुर खजुरिया निवासी सूरज पुत्र विजेंद्र, फर्रखपुर निवासी फारूख पुत्र अकील अहमद और दुबहा ऐरवाड़ी, बीसलपुर (पीलीभीत) निवासी प्रदीप पुत्र रामवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से अवैध 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

      मौके से एक ईको कार और एक स्प्लेंडर प्लस बाइक भी जब्त की गई है, जिनका इस्तेमाल वारदात में किया जाना था। कार की तलाशी लेने पर हथौड़ा, आरी, पेचकस, प्लास, लोहे की रॉड और टॉर्च जैसे औजार बरामद हुए, जिससे साफ होता है कि गिरोह किसी बड़ी चोरी या लूट को अंजाम देने की पूरी तैयारी में था।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपियों के तार पीलीभीत और फतेहगंज क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिससे गिरोह के अंतरजनपदीय नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाओं के बीच इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

      थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी वारदात को रोका गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love