Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में  हुआ सोनोग्राफी कक्ष का शुभारंभ प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी सोनोग्राफी की सुविधा निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं का बढ़ता हुआ आकर

Spread the love



सारंगढ़ बिलाईगढ़ 04 फरवरी जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की कड़ी में बुधवार क़ो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार हो रही है। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं संजय भूषण पाण्डेय जिला पंचायत अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में फीता काटकर नवीन सोनोग्राफी कक्ष का गरिमामय शुभारंभ किया गया। जिले में निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं का आकर बढ़ रहा है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि अजेश अग्रवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अरविन्द हरिप्रिया, पूर्व पार्षद अविनाश पुरी गोस्वामी, प्रहलाद आदित्य उपस्थित रहे

अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा

लंबे समय से जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता था। इस मशीन के शुरू होने से अब स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू मनहर की विशेषज्ञता के साथ मरीजों को उच्च स्तरीय सेवाएं चिकित्सालय परिसर के भीतर ही प्राप्त होगी। नवीन मशीन से गर्भवती महिला करिश्मा टंडन की पहoली सोनोग्राफी की गई, उन्होंने इस सुविधा पर राज्य सरकार की तारीफ की।
विशेषज्ञ सेवा: स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू मनहर द्वारा स्वयं जांच की जाएगी, जिससे गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ सलाह और जांच एक ही स्थान पर मिल सकेगी। नि:शुल्क सुविधा: शासन की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को यह सुविधा पूर्णतः नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। समय की बचत: अब मरीजों को रायगढ़ या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने इस पहल को जिले के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य हर नागरिक को सस्ता और सुलभ इलाज मुहैया कराना है। सोनोग्राफी सेवा प्रारंभ होने से शिशु-मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और समय पर जटिलताओं की पहचान करने में बड़ी मदद मिलेगी। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, सोनोग्राफी की सुविधा से अब गर्भवती महिलाओ को विशेष राहत मिलेगी। सोनोग्राफी की सुविधा प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के इस अपग्रेडेशन के लिए शासन-प्रशासन के कार्य की तारीफ की। इस दौरान डॉ एफ आर निराला सीएमएचओ, सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल, जिला चिकित्सालय के समस्त विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी एवं  स्टाफ और भारी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


Spread the love