Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

फरीदपुर-फतेहगंज पूर्वी: पीस कमेटी बैठक में महाशिवरात्रि और शब-ए-बारात शांतिपूर्ण मनाने का फैसला…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली के फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी थानों में सोमवार को आगामी महाशिवरात्रि एवं शब-ए-बारात पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अलग-अलग पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं।

     इन बैठकों में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, दोनों समुदायों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्वों को आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ मनाने पर सहमति व्यक्त की।

      थाना फतेहगंज पूर्वी परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार ने की। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवतेरस नगरिया कला घाट स्थित शिव मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच सकते हैं।

     बैठक में बाबा रणछोर दास (शिव मंदिर इंटोरिया), तेड़ेनाथ सोबरनदास (साईं बाबा मंदिर), उड़िया बड़े बाग बाबा मंदिर के पुजारी अजय आचार्य और पंचेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र शर्मा ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।
दूसरे समुदाय के प्रतिनिधि इमाम फारुक हाफिज हुसैन ने बताया कि शब-ए-बारात के अवसर पर नगर में कोई शव बरात नहीं निकाली जाएगी और लोग नगर के पांच कब्रिस्तानों में ही रहकर इबादत करेंगे। इस निर्णय का बैठक में मौजूद सभी लोगों ने स्वागत किया।

       इसी क्रम में, थाना फरीदपुर में भी पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ संदीप सिंह और इंस्पेक्टर राधेश्याम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश या शांति भंग करने वाली गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

       बैठकों में यह भी तय किया गया कि दोनों थानों की सीमा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, संवेदनशील स्थलों पर सख्त निगरानी और जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

यह कदम दोनों समुदायों और प्रशासन की ओर से पर्वों को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


Spread the love