Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए…

Spread the love



राजस्व मामलों में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा, आम नागरिकों को तकलीफ नही हो
न्यायालय दिवस के दिन अनिवार्य रूप से कोर्ट में सुनवाई करने के निर्देश

*कलेक्टर ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1फ़रवरी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों की प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में प्राथमिकता क्रम में निराकरण करने के निर्देश दिए। 1 वर्ष और 2 वर्ष के प्रकरणों में जितनी जल्दी संभव हो उतना समय अवधि में पेशी दिनांक देकर प्रकरण को 02 माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। राजस्व मामले के लिए आम नागरिकों को अनावश्यक भटकना न पड़े और उन्हें कोई परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखने के लिए कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, त्रुटि सुधार, भूअर्जन, डायवर्सन, जैसे विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण समय सीमा के बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नक्शा बटांकन की समीक्षा करते हुए नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए और अभियान चलाकर इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण की सूचना मिलने पर उन्होंने इस राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की टीम को संयुक्त रूप से लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डॉ कन्नौजे ने एसडीएम और तहसीलदारों को पीडीएस राशन दुकानों, आश्रम – छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी, निर्माण कार्यों का लगातार मॉनिटरिंग व निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने दांडिक प्रकरणों 607 (116), 151 के प्रकरणों तथा पंचायत में गड़बड़ी करने वाले सरपंच, पंचायत पदाधिकारियों पर धारा 40 एवं धारा 92 के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एस के टंडन, एसडीएम वर्षा बसंल, प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, शिक्षा शर्मा सहित सभी तहसीलदारगण उपस्थित थे।

*शासकीय जमीन, स्कूल भूमि, खेलमैदान, शमशान घाट शासकीय जमीन में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश*

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को शासकीय खेलमैदान, शमशान घाट, स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कोई भी नया अतिक्रमण ना हो इसका ध्यान रखें। यदि अतिक्रमण होता है तो तत्काल उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


Spread the love