Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

गौ माता की सेवा का सम्मान: विकास ठाकुर को पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिया प्रशस्ति पत्र…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

सनातन संस्कृति की मूल आत्मा गौ माता की सेवा को समर्पित कार्यों के लिए विकास ठाकुर को भव्य सम्मान प्रदान किया गया। प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वयं उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर गौ सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।
     इस अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि “गौ माता केवल पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और धर्म की जीवंत प्रतीक हैं। जो व्यक्ति गौ सेवा करता है, वह वास्तव में राष्ट्र और धर्म की सेवा करता है।” उन्होंने कहा कि विकास ठाकुर जैसे सेवाभावी लोग आज के समय में समाज के लिए दीपस्तंभ हैं।
     विकास ठाकुर द्वारा वर्षों से घायल, बीमार, परित्यक्त एवं सड़क पर भटकते गौवंश की सेवा निस्वार्थ भाव से की जा रही है। उनकी गौ सेवा केवल करुणा तक सीमित नहीं, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा और संस्कृति के संरक्षण का जीवंत उदाहरण है।
     सम्मान ग्रहण करते हुए विकास ठाकुर ने कहा कि गौ सेवा उनका धर्म, कर्म और जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक जीवन है, तब तक गौ माता की सेवा निरंतर जारी रहेगी और युवाओं को इस पुनीत अभियान से जोड़कर गौ संरक्षण आंदोलन को और सशक्त बनाया जाएगा।
     कार्यक्रम के दौरान “गौ माता की जय” और “सनातन धर्म अमर रहे” के उद्घोष से वातावरण धर्ममय हो उठा। उपस्थित गौ सेवकों, साधु-संतों एवं समाजसेवियों ने विकास ठाकुर को सनातन संस्कृति का सच्चा प्रहरी बताया।
       यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समूचे गौ सेवा आंदोलन और सनातन विचारधारा का सम्मान है, जिसने समाज को धर्म, करुणा और कर्तव्य का मार्ग दिखाया है।


Spread the love