Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/08/2026

बिलासपुर में पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा रेंज डिजिटल आईजी राम गोपाल गर्ग ने दिया सख्त निर्देश …

Spread the love

 

बिलासपुर। रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मंगलवार को आईजी राम गोपाल गर्ग स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी जिला क वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तकनीक आधुनिक आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया हैं। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक में बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, गौरेला,- पेंड्रा – मरवाही, शक्ति, जांजगीर चांपा, और साथ ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ सहित रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुआ।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि न्यायिक प्रकिया को अधिक तेज़ पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना था। आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा कि पुलिस के सभी विभाग प्रारंपिक कार्य प्रणाली के साथ – साथ डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग करना होगा क्योंकि इस मामले का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित कर सके।

समीक्षा के दौरान न्यायालयों से जारी होने वाले समन और वारंट की तामिली की प्रक्रिया पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इनकी निगरानी डिजिटल माध्यम से की जाए, जिससे प्रत्येक मामले की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहे और अनावश्यक पत्राचार की आवश्यकता कम हो। इससे न्यायालयीन प्रक्रियाओं में भी तेजी आने की उम्मीद है।

बैठक में ई-समन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि तकनीकी सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर समन की तामिली को सरल और समयबद्ध बनाया जाए। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क संबंधी समस्याओं का समाधान कर डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

 

आईजी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालयीन गवाही की व्यवस्था को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे पुलिसकर्मियों और गवाहों का समय बचेगा, सुरक्षा बेहतर होगी तथा न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन सकेगी। इसके लिए आवश्यक उपकरण और तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में डिजिटल साक्ष्य (ई-साक्ष्य) के महत्व पर चर्चा करते हुए अधिकारियों से कहा गया कि जब्ती, तलाशी और अन्य आवश्यक कार्रवाई के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग सहित सभी डिजिटल साक्ष्यों का सही तरीके से संकलन किया जाए। प्रत्येक जिले में एक आदर्श CCTNS थाना विकसित करने की योजना पर भी जोर दिया गया, ताकि ऑनलाइन रिकॉर्ड और विवेचना प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

 

आईजी गर्ग ने अवैध प्रवासियों, किरायेदारों और फेरीवालों के नियमित सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वाहन चोरी जैसे मामलों में इंजन और चेसिस नंबर का सही रिकॉर्ड दर्ज करने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि अपराधियों की पहचान और वाहनों की बरामदगी में आसानी हो।

 

बैठक के अंत में आईजी राम गोपाल गर्ग ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि डिजिटल तकनीकों का प्रभावी उपयोग, लंबित मामलों का त्वरित निपटारा और पुलिस कार्यों में पारदर्शिता ही भविष्य की पुलिसिंग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।


Spread the love