Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

02/08/2026

17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत,बंद कमरे में फंदे पर लटकते मिला शव…

Spread the love

 

बिलासपुर। शनिवार को बिलासपुर शहर के सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयालबंद इलाके में एक 17 वर्षीय किशोर का लाश मिला और उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ। आप को बता दे कि पूरा इलाके में सनसनी फैल गया है और शोक का मोहाल हैं । जैसे ही इस घटना का सूचना सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस को मिला और पुलिस मौके पर पहुंचा उसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले की जांच जारी है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, उस मृतक की पहचान हुआ है। शोभनाथ केवट उम्र 17 के  रूप में हुआ हैं। जो कि दसवीं कक्षा पढ़ाई करने के बाद एलेट्रिशियन का काम सीख रहा था। और फ़िर ओ रोज की तरह शुक्रवार को काम से घर लौट और परिवार के साथ खाना खाया। और फ़िर अपने कमरे में जाकर सोने लगा ।

शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे में से बाहर ही नहीं आया। फ़िर उसके परिजनों को चिंता होने लगी। जब परिवार के सदस्य उसे जगाने पहुंचा तभी कमरे के अंदर उसका फंदे पर लटकता शव मिला यह दृष्य देखकर घर में मातम छा गया। और वहां के आसपास के लोगों ने भी मौके पर पहुंचा । और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर जाकर निरीक्षण कर पंचनाम करवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन किशोर द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)


Spread the love