Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/08/2026

15 साल की नाबालिग बनी मां, नवजात की मौत के बाद खुला दुष्कर्म का मामला! अस्पताल की भूमिका भी जांच के घेरे में

Spread the love

 

छत्तीसगढ़। के कोरबा जिले से एक बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है। आप को बता दे कि जहां 15 वर्षीय नाबालिक के प्रसव एवं नवजात शिशु की मौत के बाद दुषकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने नाबालिक प्रसव की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दिया और जिससे पूरा मामला पर सवाल खड़े हो गया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरास्त में भेज दिया हैं । और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम हटकरी  का हैं जो कि 29 जुलाई को पेट में पीड़ा और प्रसव होने पर परिवार वालों ने 15 वर्षीय नाबालिक को हटकरी अस्पताल लेकर पहुंचे। और अस्पताल में उसका प्रसव कराया गई । जहां उसने एक शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद,3 दिन तक मां और बच्चे अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन वहां अस्पताल प्रबंधन ने इस दौरान न तो पुलिस को न ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दी।

बताया गया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बच्चे को इलाज के लिए बिलासपुर स्थित चैतन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

नवजात की मौत के बाद चैतन्य अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसके कारण वह गर्भवती हुई थी।

 

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सलाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

अस्पताल प्रबंधन पर भी उठे सवाल

मामले में सबसे बड़ा सवाल हटकरी अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। नियमों के अनुसार किसी नाबालिग के गर्भवती होने या प्रसव की स्थिति में अस्पताल को तत्काल पुलिस को सूचना देना अनिवार्य होता है, लेकिन अस्पताल ने ऐसा नहीं किया। इससे मामले के खुलासे में देरी हुई।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि अस्पताल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने क्या कहा?

कोरबा पुलिस के अनुसार, नवजात की मौत के बाद अस्पताल से मिली सूचना पर जांच शुरू की गई। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अस्पताल प्रबंधन ने समय पर पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।


Spread the love