Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

02/08/2026

कोरबा के जंगल में हाथी का हमला से ग्रामीण की मौत शव मिलने पर इलाके में सनसनी पढ़े पूरी ख़बर ….

Spread the love

 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में वन मंडल से एक दर्दनाक घटना सामने आया है। आप को बता दे कि करतला वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गया। और जंगल में ग्रामीण का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कम मच गया।

जानकारी मिलने के मुताबिक, निवासी बड़मार जगेश्वर राठिया हैं। सुबह किसी काम से निकले हुआ था और जंगल की ओर गया था इसी दौरान जंगल में उसका सामना हाथी से होगा। और हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया। और उसकी जान चली गई

जैसे ही घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल पहुंचा और अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और मामले में आवश्यक जांच और आगे की कारवाही सुरु कर दिया हैं

हाथियों की मौजूदगी से बड़ी चिंता 

करतला वन क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियां लगातार सामने आने के कारण ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से जंगल का रुख न करें और वन विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें। खासकर सुबह और शाम के समय जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

फिलहाल वन विभाग की टीम घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है। वहीं, ग्रामीण की मौत के बाद परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

नोट: घटना से जुड़े आधिकारिक जांच निष्कर्ष और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत से संबंधित विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)


Spread the love