शादी का झासा देकर करता रहा नाबालिक से दुषकर्म आरोपी गिरफ्तार ..

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका को बहला – फुसलाकर कर अपने साथ ले जाने और शादी की झासा में लंबे समय तक शोषण करने का मामला सामने आया है, आपको बता दे कि पुलिस ने 21वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट और साथ ही भारतीय न्याय संहिता ( बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं ।
सीपत पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को नाबालिक बालिका पीड़िता की माँ ने सीपत थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई शिकायत में बताया कि सुरेंद्र कुमार यादव उम्र (21) वर्ष ग्राम लूफा निवाशी हैं। और बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, आरोप हैं कि युवक ने शादी का झासा देकर लगातार उसका दैहिक शोषण किया ।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल बीएनएस की धारा 137(2), 64(2)(एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गृह ग्राम लूफा (चौकी बेलगहना, थाना कोटा क्षेत्र) में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।
लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)
















