Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27/07/2026

8 दिन से लापता नदी किनारे झाड़ियों में मिली किसान की लाश … जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

 

रायगढ़।रैरुमाखुर्द चौकी अंतर्गत एक किसान का नदी किनारे झाड़ियों में शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, और आप को बता दे कि मृतक पिछले 8 दिनों से लापता था जैसे ही पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा शव को  कब्जे मे लेलिया गया और पंचनामा के  कारवाही और मर्ग कायम कर मामले की जांच सुरु कर दिया गया हैं।

पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि मानसाय मांझी 57 वर्षीय निवाशी भालूपखना,17 जुलाई को अपने चेचेरे भाई के घर जाने की बात कहकर निकले हुए थे, और देर शाम तक घर वापस नहीं आए, और परिजनों ने काफ़ी खोजबीन किया तलाश किया लेकिन कही कोई पता नहीं चला उसके बाद 23 जुलाई को धरमजयगढ़ रैरुमाखुर्द चौकी में गुमशुदा की रिपोट दर्ज कराई गई।

25 जुलाई दिन शनिवार की शाम 4 बजे ग्राम चिड़ोडीह का एक ग्रामणी खेत की ओर जा रहा था इसी दौरान मांड नदी के बहते पानी से किनारे कोहा पेड़ के पास  झाड़ियों में उसे एक शव दिखाई दिया सूचना मिलते ही परिजनों और पुलिस मौके पर पहुंचा जहां शव की पहचान मानसाय मांझी के रूप में हुआ है, मृतक की पत्नी पंचोबाई मांझी ने पुलिस को दिया बयान बताया कि उसके पति की कोई दुश्मनी नहीं थी ना ही किसी से किसी चीज की कोई विवाद नहीं था और उन्होने आशंका जताई कि माड़ नदी के बहाव में डूबने से उनकी मौत हुई होगी। और साथ ही उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर संदेह होने से साफ़ इंकार कर दिया।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान भी पानी में डूबने से मौत का हैं, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलास पोस्मार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दिया हैं, और सभी पहलुओं से जांच की जा रही हैं।।

लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)


Spread the love