Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/07/2026

भाजपा मंडल बिलाईगढ़ की मंडल बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण पर हुआ व्यापक मंथन…

Spread the love

 

बिलाईगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलाईगढ़ की महत्वपूर्ण मंडल बैठक आज कहार समाज सामुदायिक भवन, बिलाईगढ़ में उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक की मुख्य वक्ता एवं बैठक प्रभारी पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।

मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे जी ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा की विजय का आधार मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क, सदस्यता विस्तार तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ सफल बनाने का आग्रह किया।

बैठक को जिला मंत्री श्री रामनारायण देवांगन जी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री त्रिलोक देवांगन जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, बूथ स्तर पर नियमित संपर्क बनाए रखने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला मंत्री श्री रामनारायण देवांगन जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री त्रिलोक देवांगन जी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री संतोष साहू जी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला कार्य सदस्य रामगुलाल साहू जी नगर पंचायत बिलाईगढ़ के उपाध्यक्ष, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की बहनों की बड़ी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

बैठक की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष श्री राधा राकेश जी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री हेतराम साहू जी ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि मंडल उपाध्यक्ष ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक का समापन “संगठन ही हमारी शक्ति है, बूथ ही हमारी विजय का आधार है।” के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love