Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

16/07/2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिला नया पुलिस कप्तान, IPS सुनील शर्मा ने संभाली जिले की कमान…

Spread the love

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा के हाथों में होगी। उन्होंने मंगलवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।

 

पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की पुलिस व्यवस्था से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी भी ली।

 

सुनील शर्मा पुलिस सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इससे पहले वे सुकमा और सरगुजा जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। वहीं, पुलिस मुख्यालय रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) तथा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के एडीसी (ADC) के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।

 

जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय, एसडीओपी सारंगढ़ स्नेहिल साहू, एसडीओपी बिलाईगढ़ विजय कुमार ठाकुर, डीएसपी (मुख्यालय) संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण के साथ जिले में प्रभावी कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love