सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 15 वर्ष से कम आयु की बेटियों को है HPV वाक्सीन जरूर लगवाए , कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अपील

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 जुलाई। जिले में 13 से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की पात्र बेटियों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल या विद्यालय में ले जाकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
कलेक्टर ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन भविष्य में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। शासन द्वारा यह टीका पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने अभिभावकों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि अपनी बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। साथ ही सभी नागरिकों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आग्रह किया।
















