Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

07/07/2026

वीएलई को श्रमिक डेटा अपडेट और ई-केवाईसी का दिया गया प्रशिक्षण…

Spread the love



दुर्ग, जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राधाकृष्ण सभागार, साइंस कॉलेज दुर्ग में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई संचालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
सहायक श्रमायुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यशाला में वीएलई संचालकों को आधार के अनुरूप श्रमिकों के डेटा संशोधन तथा ई-केवाईसी प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के वीएलई द्वारा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। प्रभारी सहायक श्रमायुक्त श्रीमती पायल शर्मा, श्रम निरीक्षक श्री बसंत वर्मा एवं श्रम कल्याण अधिकारी डॉ. टुकेन्द्र कुमार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी एवं व्यवहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान की जानकारी दी।
कार्यशाला में राज्य स्तरीय मैनेजर नीता साहू एवं जिला मैनेजर श्री प्रकाश अंसारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के डेटा सुधार के लिए शासन द्वारा 20 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान वीएलई संचालकों से अपील की गई कि वे श्रमिकों का डेटा समय पर अपडेट कर ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

ःः000ःः


Spread the love