Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

02/07/2026

महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


धरमजयगढ़/रायगढ़, 2 जुलाई 2026।

महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसके रिश्तेदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती पिछले छह माह से धरमजयगढ़ में किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर रही थी। 30 जून की शाम वह अपनी सहेली के साथ निर्माण स्थल पर काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी सागर सारथी उर्फ चेमे नितागी (23 वर्ष), निवासी तुर्कापारा, धरमजयगढ़ वहां पहुंचा और युवती से मोबाइल नंबर मांगने लगा।

मना करने पर उसने कथित रूप से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
युवती की सहेली ने अपने जीजा को मौके पर बुलाया। जब उन्होंने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी घर से चाकू लेकर वापस आया और युवक के पेट व छाती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 176/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 109, 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, एएसआई सुरेन्द्र वर्मा एवं थाना स्टाफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति रायगढ़ पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त है। ऐसे मामलों में त्वरित जांच, तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Spread the love