Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

30/07/2026

छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन ने एकता एवं फेडरेशन को मजबूत बनाने की अपील की….

Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक टी.आर. जगदल्ले ने समाज के सभी पदाधिकारियों, घटकों एवं समाजजनों से फेडरेशन की एकता और उद्देश्य को मजबूत करने की अपील की है।

 

उन्होंने बताया कि 31 मई 2026 को छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन का गठन हुआ, जिसके अंतर्गत गंधर्व घटक, चौहान घटक, कोसरिया घटक एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ एक मंच पर आ चुके हैं। उनके अनुसार यह समाज के एकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

प्रांतीय संयोजक ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा समाज के सदस्यों को 2 अगस्त, रविवार को आयोजित मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गांड़ा समाज के चुनाव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनका कहना है कि कई लोगों तक अभी फेडरेशन की जानकारी और उसके उद्देश्यों का पूर्ण रूप से प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया है। इसलिए समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता फेडरेशन की भूमिका, उद्देश्य और कार्यप्रणाली से समाजजनों को अवगत कराएं।

 

उन्होंने कहा कि फेडरेशन का उद्देश्य समाज के सभी घटकों को साथ लेकर सामाजिक विकास, संगठन की मजबूती और सामूहिक हितों के लिए कार्य करना है। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फेडरेशन समाज के विकास से जुड़े विभिन्न एजेंडों पर सभी घटकों को पूरा सहयोग प्रदान करेगा।

 

टी.आर. जगदल्ले ने समाज के सभी सदस्यों से फेडरेशन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का मूल उद्देश्य समाज में एकता, समन्वय और साझा नेतृत्व की भावना को स्थापित करना है।

 

फेडरेशन का ध्येय वाक्य है—

“एक समाज, एक मुखिया, एक नियमावली।”


Spread the love