31/10/2026

खरसिया में दिनदहाड़े चाकूबाजी! युवक की पीठ पर घोंपा चाकू, वारदात के बाद आरोपी फरार।

Oplus_131072

Oplus_131072

Spread the love

 

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गंभीर हालत में अजय राजपूत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती; वारदात के बाद आरोपी फरार

 

खरसिया। नगर के नया बस स्टैंड के पास शुक्रवार शाम चाकूबाजी की घटना सामने आई है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

पुरानी रंजिश या मामूली विवाद, जांच में जुटी पुलिस

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नया बस स्टैंड के समीप पुरानी बस्ती निवासी अजय राजपूत और पठान पारा निवासी फैजान उर्फ फैज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान फैजान ने कथित तौर पर अजय की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

चाकू लगने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

 

जेल से छूटकर आने की भी चर्चा

 

बताया जा रहा है कि आरोपी फैजान हाल ही में जेल से रिहा होकर आया था। उसे आदतन अपराधी भी बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद के पीछे की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

 

चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के अनुसार, शुक्रवार शाम अजय राजपूत और फैजान उर्फ फैज के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान फैजान ने अजय की पीठ पर चाकू से हमला किया और घटनास्थल से फरार हो गया। घायल युवक का रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और इस चाकूबाजी के पीछे की असली वजह क्या निकलकर सामने आती है।


Spread the love

You may have missed