Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/06/2026

शराबी दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक, तीन थप्पड़ मारकर लौटाई बारात… फिर SP ने किया सम्मानित…

Spread the love



जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में चर्चा छेड़ दी है। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दूल्हा शराब के नशे में लड़खड़ाता हुआ बारात लेकर पहुंचा। यह देखकर दुल्हन ने बिना किसी झिझक के शादी से इनकार कर दिया और सबके सामने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिए।

बताया जा रहा है कि 23 जून को कोसमंदा गांव में बारात पूरे धूमधाम से पहुंची थी। स्वागत की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन जैसे ही द्वार पूजा की बारी आई, दूल्हे की हालत देखकर माहौल बदल गया। वह नशे में इतना धुत था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

दूल्हन मुस्कान प्रधान ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी नशे के आदी व्यक्ति के साथ अपना जीवन नहीं बिताएगी। उसके इस फैसले का परिवार ने भी पूरा समर्थन किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। अंततः बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

घटना की जानकारी मिलने पर जिले के पुलिस अधीक्षक ने मुस्कान और उसके परिवार को सम्मानित किया। उन्होंने इसे केवल एक शादी टूटने का मामला नहीं, बल्कि समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने वाला साहसिक कदम बताया। साथ ही मुस्कान को नशामुक्ति अभियान का यूथ आइकन घोषित करते हुए महिला परिवार परामर्श केंद्र में मानदेय पर जिम्मेदारी देने की घोषणा भी की गई।

यह घटना अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर लोग दुल्हन के साहस की जमकर सराहना कर रहे हैं।


Spread the love