11/10/2026

सक्ती एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

IMG-20260711-WA0009
Spread the love


साप्ताहिक हाट-बाजार में विशेष पेट्रोलिंग, मानसून सत्र के दौरान सतर्कता, E-DAR अपलोड और आदतन अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश


खबर:
सक्ती, 10 जुलाई 2026।

जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को अपराध समीक्षा बैठक लेकर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निराकरण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।


बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।


एसपी ने एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराध एवं चालानों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के साप्ताहिक हाट-बाजारों में विशेष पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।


आगामी विधानसभा मानसून सत्र को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, किसी भी घटना पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।


बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में घटनास्थल का पूरा विवरण E-DAR पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे घायलों को प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत समय पर निशुल्क उपचार का लाभ मिल सके।


इसके अलावा न्यायालयों से जारी समंस एवं वारंटों की समयबद्ध तामिली सुनिश्चित करने तथा आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें गुंडा एवं निगरानी सूची में शामिल करने के निर्देश भी सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए।


Spread the love