12/10/2026

थर्माकोल पेपर कटर से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
गले और सीने पर किए कई वार, पुलिस ने खून लगा कटर किया जब्त

Screenshot_2026-07-10-19-46-03-65_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817
Spread the love


सक्ती | 10 जुलाई 2026


सक्ती थाना पुलिस ने हत्या की नीयत से थर्माकोल पेपर

कटर से युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी

कृष्णा सारथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने

अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा के गले और सीने

जैसे संवेदनशील अंगों पर लगातार वार कर गंभीर रूप

से घायल कर दिया। घायल का इलाज बिलासपुर में जारी है।


पुलिस के अनुसार, घायल की पत्नी की रिपोर्ट पर थाना

सक्ती में अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत धारा

109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज

किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस

अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस

अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी

पैकरा के निर्देशन में टीम ने तत्काल जांच शुरू की।


जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घायल के

मरणासन्न कथन में आरोपी कृष्णा सारथी का नाम

सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि

पैसों के विवाद और मारपीट से नाराज होकर उसने

थर्माकोल पेपर कटर से हमला किया। आरोपी के कब्जे

से खून लगा थर्माकोल पेपर कटर भी बरामद कर जब्त किया गया।


आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक

राहुल बाजपेयी, पूजा यादव, प्रधान आरक्षक शब्बीर

मेमन, आरक्षक भागवत श्रीवास, रामकृष्ण देवांगन,

विकास राठौर, दीपक बंजारे सहित थाना स्टाफ की

महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Spread the love