Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

13/06/2026

बनसाकरा में प्राकृतिक नहर पर पाइप डालकर प्लॉटिंग का आरोप, किसानों ने शिवरतन शर्मा से लगाई गुहार…

Spread the love



रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा

बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बनसाकरा में बड़े पुल स्थित प्राकृतिक नहर-नाली पर एक निजी एजेंसी द्वारा कथित रूप से पाइप डालकर प्लॉटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नहर का प्राकृतिक जल प्रवाह बाधित हुआ तो बरसात के मौसम में खेतों में पानी भरने से फसल डूबने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।


समस्या के निराकरण की मांग को लेकर ग्राम के किसानों एवं पंचगणों ने पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि प्राकृतिक नहर पर पाइप डालकर किए जा रहे कार्य से कृषि भूमि प्रभावित होने की आशंका है।
किसानों की शिकायत पर शिवरतन शर्मा ने तत्काल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा अतुल शेट्टे से दूरभाष पर चर्चा कर मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने किसानों का आवेदन स्वीकार करते हुए स्थल का निरीक्षण कराने तथा तीन दिनों के भीतर जांच कर अवैध रूप से डाली गई पाइपलाइन हटाने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री योगेश राहुल साहू, पूर्व सरपंच अभिषेक साहू, उपसरपंच डीके चौहान, भाजपा कार्यकर्ता विनोद वर्मा, महेश नायक, पटेल मीणा राम साहू, नरेश साहू, पुरुषोत्तम नायक, विजय साहू, अशोक साहू, अगेश जांगड़े, टीकम नायक, दशरथ साहू, सनत साहू, झरिराम साहू, नवरतन नायक, प्रेमलाल रजक, उपसरपंच फट्टे लाल साहू, राधे वर्मा, खुमान यादव, पंच संतोषी साहू, हिरोंदी वर्मा, कौशिल्या साहू, दशमत साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



*नोट: समाचार में लगाए गए आरोप ग्रामीणों एवं किसानों द्वारा दिए गए आवेदन और उनके कथन पर आधारित हैं। प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।*


Spread the love