डभरा में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार, 25,700 रुपये व मोबाइल जब्त..
सक्ती, 08 अप्रैल 2026।
अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डभरा पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 परी, नगद 25,700 रुपये और 05 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 08 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डभरा के दशहरा मैदान और आसपास क्षेत्र में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर थाना डभरा पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की और मौके से 10 जुआरियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद 25,700 रुपये, 05 मोबाइल फोन और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। इस मामले में थाना डभरा में अपराध क्रमांक 111/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है
गिरफ्तार आरोपी
धनेश्वर माली (36) – आवास प्लांट डबरा
चतुर्भुज निषाद (30) – ग्राम डबरा
रामकुमार सिदार (36) – ग्राम डबरा
उसतराम माली (30) – आवास प्लांट डबरा
कलाकार साहू (35) – ग्राम सपोस
तेजलाल श्रीवास (39) – ग्राम खुरघाती
गौतम निषाद (32) – खुरघटी
विकास सोनी (45) – डबरा
सौगंध निषाद (28) – खुरघाटी
सतीश चंद्र (36) – डबरा
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल, एएसआई ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक धनेश्वर दिवाकर, रोहित सिदार, राजेश घिरहे और मिरिश साहू का सराहनीय योगदान रहा।









