Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/05/2026

भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में समाज को मिली बड़ी सौगात, दानवीर भामा शाह भवन हेतु 40 लाख रुपये स्वीकृत….

Spread the love



रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा


बलौदाबाजार जिले के सिमगा तहसील एवं परिक्षेत्र साहू संघ सिमगा के तत्वावधान में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह रविवार को सांस्कृतिक भवन सिमगा में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक एकता, संस्कृति, शिक्षा एवं संगठन की मजबूत तस्वीर देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता एवं सामाजिक विकास में संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए दानवीर भामा शाह भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। वहीं स्थानीय विधायक श्री इंद्र साव ने भी समाज हित में 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इस प्रकार भवन निर्माण के लिए कुल 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई। घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर गया।


कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 120 विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील साहू ने की। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश साहू, रेवाराम साहू, दीनदयाल साहू, हरदीप सिंह भाटिया, राजाराम साहू, संध्या साहू, सुशील साहू, अनुपा साहू, जीतराम साहू, बाबूलाल साहू, रामबिलास साहू, सुरेश साहू, हेमिन चंद्रेश्वर साहू, नर्मदा जीवन साहू, रेखा रिखीराम साहू, रामनाथ साहू, शेषनारायण साहू, मांधाता साहू, सुशील साहू, कमलेश साहू, कुंजराम साहू, भुवन साहू, धनेश्वर साहू, हेमलाल साहू, रवि साहू, हेमंत साहू,हितेश साहू, योगेश राहुल साहू, पत्रकार ओंकार साहू, मनीराम साहू, पारसणी साहू, सरोज साहू, टीकराम साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस अवसर पर कल्याणी देवी साहू, अहिल्या साहू, सावित्री साहू, सुमन साहू एवं उषा साहू सहित तहसील के समस्त ग्राम प्रमुख एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Spread the love