रायगढ़ में ‘ऑपरेशन तलाश’ का बड़ा वार, छेड़खानी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार!
रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्त एक्शन लिया है। “ऑपरेशन तलाश” के तहत सरेराह युवती से छेड़खानी करने वाले 4 फरार आरोपियों को आखिरकार दबोच लिया गया है।
मामला उस वक्त का है जब देर रात दो युवतियां सड़क किनारे रुकी थीं। तभी कुछ युवकों ने पहले अश्लील इशारे किए, फिर उनका पीछा करते हुए रास्ता रोक लिया। हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपियों ने खुलेआम बदसलूकी शुरू कर दी।
घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और पहले एक आरोपी को पकड़ लिया गया था। लेकिन बाकी चार आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सभी आरोपी मिलकर युवतियों का पीछा कर रहे थे और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस का साफ संदेश है —
महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
“ऑपरेशन तलाश” के जरिए लगातार फरार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।









