Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

10/03/2026

300 किलो से ज्यादा गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 3 महीने से फरार आरोपी को सरिया पुलिस ने यूपी से दबोचा

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़।जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगभग 300 किलो 200 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रपुर रोड में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (UP 64 CT 6904) के जरिए उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से 300 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था।
मौके पर वाहन चालक राहुल कुमार (निवासी हुसैनगंज, फतेहपुर उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन इस तस्करी कांड में शामिल दूसरा आरोपी दिव्यांशु सिंह उर्फ बबलू (24 वर्ष) घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव की टीम ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।
लगातार तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पुलिस की घेराबंदी के दौरान वह मौके से भाग गया था और गांजा परिवहन की पूरी घटना में शामिल था।
इसके बाद 09 मार्च 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक सुमन चौहान, मोतीलाल डनसेना, सुरेंद्र सिदार, नरेंद्र चंद्रा, लक्ष्मी पटेल, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना, दीपक मैत्री सहित सरिया थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।


Spread the love