Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/02/2026

ससुराल में दहेज का दबाव, कार न लाने पर महिला से मारपीट—तीन तलाक का आरोप…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

संवाददाता फरीदपुर। बरेली के फरीदपुर कस्बे में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
      पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के समय उसे मोटरसाइकिल, 5 तोले सोना और 20 तोले चांदी के आभूषण दिए गए थे।
     शादी के कुछ समय बाद ही पति, जेठ, जेठ चांद लईक उर्फ गुड्डा, जेठानी और ननद ने महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने और कार न देने का ताना मारते थे और लगातार अधिक दहेज की मांग करते थे।
     महिला के अनुसार, 10 जनवरी 2026 की शाम को पति और ससुराल वालों ने शादी हॉल बनाने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
      अगले दिन, 11 जनवरी को ससुराल वाले महिला के मायके भी पहुंचे और वहां भी 10 लाख रुपये की मांग दोहराई। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसके जेठ और लईक ने उसके कपड़े फाड़ दिए।
     ससुराल वालों की धमकियों और दबाव के बीच, पति ने अपने भाई और अन्य लोगों के सामने महिला को तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। महिला ने बताया कि इस दौरान उसके भाई और बहन मदद के लिए आए थे।
       प्रभारी इंस्पेक्टर चमन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर बृहस्पतिवार देर रात ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Spread the love