Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/02/2026

फरीदपुर में बड़ी कार्रवाई: खण्डेलवाल एडिबिल ऑयल से 22 टन तेल सीज, 31 लाख की खेप जब्त…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली फरीदपुर में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर बरेली जनपद में खाद्य तेल कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसी क्रम में बरेली मंडल की अंतरजनपदीय टीम ने फरीदपुर क्षेत्र के गौसगंज सराय स्थित खण्डेलवाल एडिबिल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड पर बड़ी छापेमारी की।
       जबकि इस कार्रवाई में शाहजहांपुर और बरेली जनपद के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं निरीक्षण टीम के कई सदस्य मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान कंपनी परिसर में रखे गए खाद्य तेल की गुणवत्ता और मानकों की गहन जांच की गई।
      जांच के दौरान न्यूट्रीप्लस रेपसीड ऑयल के 1485 कंटेनर (प्रत्येक 15 लीटर) सीज किए गए। कुल 22,273 किलोग्राम खाद्य तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 31 लाख 55 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है, को जब्त किया गया।
      अधिकारियों ने बताया कि जिन टैंकों से नमूने लिए गए हैं, उनसे संबंधित प्रोसेसिंग, बिक्री और पैकिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। स्पष्ट किया गया है कि जांच रिपोर्ट आने तक तेल का किसी भी प्रकार से उपयोग नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
       कार्रवाई के दौरान जांच के लिए कुल 8 प्रकार के खाद्य तेलों के नमूने संग्रहित किए गए। इनमें न्यूट्रीप्लस रेपसीड ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, सोयाबीन क्लासिक पैक्ड, मल्टीसोर्स एडिबिल ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, सरसों तेल तथा चक्रा ब्रांड सरसों तेल शामिल हैं।
       खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र की अन्य खाद्य तेल कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि मानकों से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।


Spread the love